फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग भी बंद हो गई है। इसी वजह से फिल्मों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

मुंबई.  दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। आमजन की तरह सभा लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। इस दौरान फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग भी बंद हो गई है। इसी वजह से फिल्मों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


51 लाख रुपए की मदद
रोहित शेट्टी ने फिल्मों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए 51 लाख रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं। उन्होंने यह रुपए सिने मजदूरों की यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) को दिए हैं। 


घर बैठे मजदूरों की मदद होगी
इन रुपयों का इस्तेमाल संघ घरों में बैठे मजदूरों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को उपलब्ध कराने में करेगा। जब से पूरे देश में लॉकडाउन होने की घोषणा हुई है, उससे पहले ही कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए फिल्म और सीरियलों की शूटिंग बंद हो चुकी थी। हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। 

View post on Instagram


औरों ने भी की मदद
रोहित शेट्टी से मिलने वाले रुपए की पुष्टि करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने कहा, 'रोहित ने संघ को 51 लाख रुपए का योगदान दिया है। उनके अलावा फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी ने भी 25 लाख रुपए का राशन दान किया है। उनके साथ शशि सुमीत प्रोडक्शन ने भी 50 हजार रुपए मजदूरों के हित के लिए दिए हैं।


पांच लाख से ज्यादा कार्यकर्ता
संघ का कहना है कि वे अपने पांच लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पैसे जुटाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और सरकार से भी मदद मांग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े सभी बड़े नामों से भी मदद की भी अपील की थी।