सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (adipurush) पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। फिल्म में प्रभास प्रभु श्रीराम के किरदार में दिखने वाले हैं। जबकि सैफ अली खान लंकेश के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में कृति सेनन के सीता का किरदार निभाने को लेकर भी चर्चाएं हैं। अब इस फिल्म में हेमा मालिनी (hema malini) के जुड़ने की खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस फिल्म में कौशल्या का किरदार निभा सकती हैं। खबरें तो यहां तक है कि इस फिल्म के लिए हेमा ने हां कर दी है। हालांकि अभी इस बात को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 

मुंबई. साउथ सुपरस्टार प्रभास (prabhas) और सैफ अली खान (saif ali khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (adipurush) पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। इस फिल्म को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने आती ही रहती है। तान्हाजी के डायरेक्टर ओम राउत (om raut) की 3डी तकनीक पर आधारित ये फिल्म रामायण की कहानी पर बेस्ड है। इसमें प्रभास प्रभु श्रीराम के किरदार में दिखने वाले हैं। जबकि सैफ अली खान लंकेश के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में कृति सेनन के सीता का किरदार निभाने को लेकर भी चर्चाएं हैं। अब इस फिल्म में हेमा मालिनी (hema malini) के जुड़ने की खबर सामने आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इंडस्ट्री में इस बात को लेकर बज बना हुआ है कि हेमा मालिनी, ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास की मां के रोल में दिखने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस फिल्म में कौशल्या का किरदार निभा सकती हैं। खबरें तो यहां तक है कि इस फिल्म के लिए हेमा ने हां कर दी है। हालांकि अभी इस बात को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।