खबरें हैं कि एक और स्टार किड जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है और वो कोई नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) है। इब्राहिम भी करन जौहर की फिल्म से जुड़े है। हालांकि, इब्राहिम इस फिल्म में एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक करन की अगली फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस साल जून या जुलाई तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। 

मुंबई. फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की भतीजी शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अब खबरे हैं कि एक और स्टार किड जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है और वो कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) है। इब्राहिम भी करन की फिल्म से जुड़े है। हालांकि इब्राहिम इस फिल्म में एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक करन की अगली फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस साल जून या जुलाई तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। पिंकविला की खबर के मुताबिक इब्राहिम को अभी यह फैसला करना है कि वो फिल्म मेकिंग करना चाहते हैं या एक्टिंग हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


खबर के मुताबिक अभी इब्राहिम को लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है। वो फिल्म से इसलिए जुड़े हैं ताकि फिल्म मेकिंग के प्रोसेस को समझ सकें। वो अभी बच्चे हैं, पढ़ाई कर रहे हैं और अभी उन्हें यह फैसला करना है कि वो एक्टर बनना चाहते हैं, डायरेक्टर बनना चाहते हैं या कुछ और करना चाहते हैं। बता दें कि कुछ दिनों से इब्राहिम अक्सर करन जौहर के ऑफिस के बाहर नजर आ रहे हैं और उनकी फोटोज भी सामने आई। यह माना जा रहा था कि वो जल्द ही फिल्मों में कदम रखेंगे। हालांकि फिल्मों में काम करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।