'दबंग 3' को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म सलमान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। वहीं इसे अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मुंबई. सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर वे शूटिंग के पहले दिन से ही चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है इसमें वे अपने आपको जोर-जोर से हंटर मारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही 'दबंग' खान ने कैप्शन भी लिखा है, 'ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके दर्द को बांटने का मौका मिला। अहहहहहहहह, बच्चे इसे करने की कोशिश कतई ना करें और अन्य लोग भी।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैन हुए परेशान 

सलमान के इस वीडियो देखने के बाद कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज आप अपने आपको हर्ट मत करो हमें पेन होगा।' दूसरे ने लिखा, 'हंटर मत मारो ये शायद आपको हर्ट ना करे लेकिन हम जरूर हर्ट होंगे।' तीसरे ने लिखा, 'सलमान भाई सबकोक खुश रखते हैं।' इसके अलावा कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं कुछ यूजर्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

View post on Instagram

'दबंग' का है सीक्वल

'दबंग 3' को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म सलमान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। वहीं इसे अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्‍म 2012 में आई 'दबंग' का सीक्‍वल है। सलमान ने यह भी ऐलान किया है कि यह मूवी हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल और कन्‍नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी।