टोक्यो ओलिंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाली वूमन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से सलमान खान ने मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के बाद सलमान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए।

मुंबई. टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को मेडल दिलाने वाली वूमन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) से सलमान खान (Salman Khan) ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सलमान ने मीरा के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस फोटो में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मीरा जहां जैकेट और काले रंग की पैंट में नजर आ रही है वहीं, सलमान काले रंग की टी-शर्ट और बढ़ी दाढ़ी में दिख रहे हैं। फोटो शेयर कर सलमान ने लिखा- सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू मैं आपके लिए बहुत खुश हूं, आप से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपकी आगे की लाइफ के लिए मेरी तरफ से ढेरों शुभकमाएं। लेकिन इस फोटो को देखकर सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का एक चीज ने खींचा। दरअसल, सलमान से मुलाकात करते मीरा ने उन्हें एक स्कार्फ गिफ्ट किया, जो वे फोटो में पहने नजर आ रहे हैं। और इस स्कार्फ पर हिरण की फोटोज बनी है। और इसी बात को लेकर सलमान की सोशल मीडिया पर खिंचाई की जा रही है। आपको बता दें कि सलमान काले हिरण शिकार मामले में लंबे समय से फंसे हुए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


एक शख्स ने सलमान का मजाक उड़ाते हुए लिखा- मीरा ने सलमान खान के लिए बिल्कुल परफेक्ट गिफ्ट चुना है, अगर आप इसे देख लें। वहीं एक अन्य ने लिखा- हिरण डेविल के पीछे, डेविल हिरण के पीछे टू मच फन। एक ने लिखा- काला हिरण वो भी मफलर पर। एक ने लिखा- कुछ देखा इस फोटो में। एक ने भड़ास निकालते हुए लिखा- शॉल को सिल्वर मेडलिस्ट पर डालनी चाहिए, सलमान खान ने कौन सा मेडल जीता, मुझे लगता है हिरण मारने का गोल्ड मेडल। एक बोला- भाई का हिरण से क्या प्यार है।


सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान की फिल्म राधे कुछ महीने पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं, विदेशों में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन में ही बनी थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसका फैन्स बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। इसमें वे कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म अंतिम में नजर आएंगे। सलमान अपने खास दोस्त शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो करते दिखेंगे। करीब सितंबर में वे विवादित शो बिग बॉस के 15वें सीजन को भी होस्ट करेंगे।