सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंटूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे वो भूकंप के झटकों के कारण उठ गई? दरअसल, लूलिया अभी बाली में हैं, जहां भूकंप के झटके महसूस किये गए। 

बाली: सलमान खान की शादी होने से पहले ही ग्रहण लग जाता। लेकिन गनीमत रही कि उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया सही सलामत बच गई। वो भी भूकंप के बीच। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कल सुबह बाली में 5.8 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सलमान की तथाकथित गर्लफ्रेंड कहलाने वाली लूलिया भी फिलहाल बाली में ही हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर इसका एक्सपीरियंस शेयर किया। 

लूलिया ने लिखा कि सुबह की शुरुआत उनकी भूकंप के झटकों से हुई। साथ ही मौत को इतने नजदीक से देखने के बाद जिंदगी के प्रति उनका नजरिया भी बदल गया है। इन झटकों के कारण वो काफी डर गई थीं. लेकिन उन्होंने अपने दिमाग को शांत किया। 

बता दें कि लूलिया फिलहाल बाली में काम के सिलसिले में हैं। उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। उन्होंने सलमान की फिल्म रेस 3 के दो गानों में अपनी आवाज भी दी थी।