अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे संजय दत्त ने ऐलान किया है कि वो वर्कफ्रंट से स्वास्थ कारणों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने सभी के किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हो और कुछ भी बेकार का अंदाजा ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'

मुंबई. 2-3 पहले संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती हुए संजय का कोरोना टेस्ट भी किया गया था। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। संजय ठीक होकर सोमवार को घर लौट आए है। घर लौटने के एक दिन बाद यानी मंगलवार को उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने जो ऐलान किया वो वाकई चौंकाने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


संजय ने लिया काम से ब्रेक
संजय ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे संजय ने ऐलान किया है कि वो वर्कफ्रंट से स्वास्थ कारणों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने सभी के किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हो और कुछ भी बेकार का अंदाजा ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।

View post on Instagram


खुद दी थी जानकारी
बता दें कि संजय ने अस्पताल से अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए अपनी स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हूं और मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्स और सभी स्टॉफ की मदद से मैं एक या दो दिन में अपने घर पहुंच जाऊंगा। दुआओं और शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया।

View post on Instagram


संजय का वर्कफ्रंट
बता दें कि संजय की अपकमिंग फिल्म सड़क 2 का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। ये फिल्म 29 साल पहले आई फिल्म सड़क का सीक्वल है। इस फिल्म से महेश भट्ट 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। फिल्म में संजय के अलावा आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में है। इसके अलावा वे केजीएफ 2 और शमशेरा में भी नजर आएंगे।