फिल्म 'प्रस्थानम' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें संजय के अलावा जैकी श्रॉफ, अली फजल, मनीषा कोइराला और चंकी पांडे लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

मुंबई. 29 जुलाई, 2019 को संजय दत्त ने अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'प्रस्थानम' के मेकर्स ने उन्हें मूवी का टीजर रिलीज कर एक शानदार तोहफा दिया। वीडियो में काफी एक्शन और संजू बाबा का बाहुबली अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अली फजल के साथ भी काफी विवाद होता नजर आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस ने भी दिया तोहफा

'प्रस्थानम' का टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया। वीडियो को अभी तक 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। टीजर में उनका सबसे चर्चित डायलॉग है- "हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत। दूसरा डायलॉग है- फैसला तुम्हें करना है, रामायण या महाभारत?"

"

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'प्रस्थानम' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें संजय के अलावा जैकी श्रॉफ, अली फजल, मनीषा कोइराला और चंकी पांडे लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। संजू इस मूवी के अलावा तोरबाज, पानीपत, सड़क 2, केजीएफ चैप्टर 2 और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगे।

सनी लियोनी की इस बड़ी गलती से परेशान हुआ ये शख्स तो दर्ज कराई शिकायत