सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली की बेहद क्यू फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर 19 साल पुरानी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है।

मुंबई. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली की बेहद क्यू फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर 19 साल पुरानी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। ये फोटोज तब की है जब सारा 5 साल की थी। फोटोज में सारा लहंगा चोली में दिख रही हैं। सारा ने फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा- 'Waiting for my shot since 2000 ⏰ 🎥 🎬🔌🔜🙇🏻‍♀️#apnatimeayega #tbt #sarakadrama'. सारा की फोटोज देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


केदारनाथ से किया डेब्यू
सारा ने इंडस्ट्री में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'सिंबा' में नजर आईं। उनकी दोनों ही फिल्म हिट रही। फिलहाल वे वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में बिजी हैं। 


स्टार किड होने का दबाव नहीं
सारा ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "लोग बोझ और दबाव जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैं इसमें यकीन नहीं रखती। दरअसल, मैं जानती हूं कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने की वजह से मुझे ज्यादा परख और अटेंशन से गुजरना पड़ता है। लेकिन मैं इसे बोझ की तरह नहीं लेती।"


लॉयर या पॉलिटिशियन होतीं सारा
सारा ने बताया था कि अगर वे एक्ट्रेस नहीं बनतीं तो लॉयर या पॉलिटिशियन होतीं। उन्होंने ये भी कहा था कि अभी भी देरी नहीं हुई है। वे बाद में राजनीति ज्वॉइन कर सकती हैं।