'हीर रांझा', 'हकीकत', 'उमराव जान', 'बाजार' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली शौकत 2002 में आखिरी बार फिल्म 'साथिया' में नजर आई थीं।

मुंबई. बॉलीवुड की एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने जुहू में अपने घर में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी कैफी के दामाद और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने दी। वो इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं और उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में कहा कि वे 93 साल की थीं और वे लगातार किसी ना किसी समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जावेद अख्तर ने ये भी कहा

जावेद अख्तर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया जाता था और फिर कुछ दिनों के बाद उन्हें घर से बाहर भेज दिया जाता था। उनकी परेशानी बढ़ती उम्र के कारण बढ़ ही रही थी। आखिरकार वे उन्हें अंत में घर ले आए थे। वे घर आकर अपने कमरे में आना चाहती थीं जहां उन्होंने एक या दो दिन बिताए और उसके बाद वे चल बसीं, शबाना फिलहाल मुंबई में ही हैं।' शबाना की मां शौकत अपने पति और मशहूर उर्दू कवि कैफी आजमी के साथ मिलकर इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से लंबे समय तक जुड़ी रहीं। ये दोनों ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कल्चरल प्लेटफॉर्म्स थे।

पति की मौत के बाद शौकत कभी ससुराल नहीं गईं

बता दें, शौकत कैफी आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी थीं। कैफी आजमी का जन्म यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। उनका निधन 2002 में मुंबई में हुआ था। बताया जाता है कि कैफी की मौत के बाद शौकत कभी भी ससुराल नहीं गईं। कैफी आजमी की मौत के बाद से उन्होंने फिल्मों में भी काम करना बंद कर दिया। 'हीर रांझा', 'हकीकत', 'उमराव जान', 'बाजार' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली शौकत 2002 में आखिरी बार फिल्म 'साथिया' में नजर आई थीं।