फर्स्ट लुक देखकर पता चल रहा है कि फिल्म में ईशान एक ऐसे युवक का रोल प्ले कर रहे हैं, जो वेश्या की खूबसूरती पर फिदा हो जाता है। फिल्म में तब्बू जहां वेश्या के किरदार में नजर आएंगी, वहीं ईशान कॉलेज गोइंग स्टूडेंट बने हैं। 

मुंबई। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों अपनी वेब सीरिज 'अ सूटेबल ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आया है, जिसमें 24 साल के ईशान अपने से दोगुनी उम्र की एक्ट्रेस तब्बू (48) के साथ इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक ईशान ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वेश्या की सुंदरता पर मोहित हो जाता है युवक : 
फर्स्ट लुक देखकर पता चल रहा है कि फिल्म में ईशान एक ऐसे युवक का रोल प्ले कर रहे हैं, जो वेश्या की खूबसूरती पर फिदा हो जाता है। फिल्म में तब्बू जहां वेश्या के किरदार में नजर आएंगी, वहीं ईशान कॉलेज गोइंग स्टूडेंट बने हैं। फोटो में ईशान खट्टर जहां ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में दिख रहे हैं तो वहीं एक अलग ही अंदाज में झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। तब्बू के बालों में गजरा लगा हुआ है और वो बड़े प्यार से ईशान के गालों पर हाथ फेरती नजर आ रही हैं। 

View post on Instagram

जून, 2020 में आएगी फिल्म : 
'अ सूटेबल ब्वॉय' में ईशान खट्टर मान नाम के एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो घर से काफी अमीर है और उसके पिता पॉलिटिशियन हैं। मान की अपने पिता से बिल्कुल भी नहीं बनती, क्योंकि वो खुले दिल का है और अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहता है। ऐसे में मान एक दिन सईदा बाई (तब्बू) की तरफ आकर्षित होता है और उसके पास पहुंच जाता है। बता दें कि यह फिल्म जून 2020 में रिलीज हो सकती है।