शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी लॉकडाउन में अपने घर पर ही क्वारैंटीन हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए भाई सिद्धांत कपूर के साथ बाहर निकलीं। 

मुंबई। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी लॉकडाउन में अपने घर पर ही क्वारैंटीन हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए भाई सिद्धांत कपूर के साथ बाहर निकलीं। हालांकि इस दौरान श्रद्धा कपूर और उनके भाई ने मास्क पहन रखा था, जिसके चलते उन्हें कोई पहचान नहीं सका। श्रद्धा ने बाद में सोशल मीडिया पर भाई के साथ मास्क वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ग्रोसरी एडवेंचर मेरे भाई सिद्धांत के साथ’।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

श्रद्धा कपूर की इस पोस्ट पर भाई सिद्धांत कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, कितना मजा आया ना, हमें रोज ये काम करना चाहिए (मजाक कर रहा हूं)। वैसे, मास्क पहनकर बाहर निकलने पर श्रद्धा कपूर को न तो किसी ने पहचाना और न ही उन्हें भीड़ का सामना करना पड़ा। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वो आराम से ठहल सकती है बिना किसी के पीछा किए हुए’। इसके जवाब में श्रद्धा कपूर ने कहा, हां किसी को पता तक नहीं था कि हम लोग ऐसा पागलपन कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थीं। वहीं सिद्धांत कपूर फिल्म 'भूत : द हॉन्टेड शिप' में नजर आए थे।