अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris) बनेंगी। बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। इसी बीच, एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने कमला हैरिस के साथ अपनी भतीजी प्रीता सिंह की एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में कमला हैरिस और प्रीता एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। 

मुंबई। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन (Joe Biden) जीत गए हैं और वो यहां के अगले राष्ट्रपति होंगे। इसके साथ ही अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris) बनेंगी। बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। इसी बीच, एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने कमला हैरिस के साथ अपनी भतीजी प्रीता सिंह की एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में कमला हैरिस और प्रीता एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई की बेटी प्रीता सिंह, कमला हैरिस को बहुत करीब से जानती हैं। बहुत बहुत बधाई! पूरी दुनिया जो बाइडेन की शानदार और डिजर्व‍िंग जीत से बेहद खुश है। हमें कमला हैरिस जैसी शानदार, बुद्धिमान और बौद्ध‍िक समानता वाली महिला को नहीं भूलना चाहिए, जिनकी जीत तय थी।

Scroll to load tweet…

अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा- यहां वे हमारे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी और मेरी भतीजी प्रीता सिंह के साथ, जो अपनी युवा टीम को लेकर कमला हैरिस के साथ बहुत करीब से जानती हैं। भारत और भारतीयों की पसंद, अमेरिकी चुनाव में शामिल, प्रमोशन करते और प्रोत्साहित करते हुए हमारी कमला और उनके लोगों को इस लाजवाब जीत के लिए बधाई। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा कंगना रनोट और करीना कपूर ने भी कमला हैरिस की जीत पर खुशी जाहिर की है।