शिल्पा ने बताया था- मैं अपने बेटे वियान को एक सिंगल चाइल्ड की तरह बड़ा नहीं करना चाहती थी, जिस तरह से मेरी एक बहन है, मैं भी चाहती थी कि उसका भी कोई भाई-बहन हो क्योंकि यह जरूरी होता है। एक समय ऐसा भी आया जब मैंने बच्चा एडॉप्ट करने की कोशिश की लेकिन वो भी संभव नहीं हो पाया। मैंने चार साल तक इंतजार किया और फिर इरिटेट होकर सरोगेसी का रास्ता अपनाया।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा 3 महीने की हो गई हैं। उन्होंने इस मौके पर बेटी और अपने बेटे के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर उन्होंने कैप्शन लिखा-हैप्पी 3 मंथ मेरी प्रिंसेस समीशा। तीनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। फोटो में छोटी बहन को प्यार करता दिख रहा है शिल्पा का बेटा वियान। वियान ने बहन के छोटे-छोटे हाथों पर किस किया और उसे देर तक निहारता रहा। फोटो देख फैन्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरोगेसी से पैदा हुई थी बेटी
बता दें कि शिल्पा की बेटी समीशा का जन्म 15 फरवरी को सेरोगेसी के जरिए हुआ था। शिल्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर उन्होंने बेटी पैदा करने के लिए सरोगेसी का सहारा क्यों लिया। उन्होंने कहा, वियान के बाद मैं पिछले काफी समय से दूसरे बच्चे के लिए कोशिश कर रही थी। लेकिन, मुझे एक ऑटो इम्युन बीमारी हो गई जिसका नाम एंटीफोस्फोलिपिड सिंड्रोम है और जब भी मैं प्रेग्नेंट होती थी तो यह बीमारी एक्टिव हो जाती थी। इस वजह से कई बार मेरा मिसकैरिज हो गया। 

View post on Instagram

नहीं चाहती थी बेटा सिंगल चाइल्ड बड़ा हो
शिल्पा ने बताया था- मैं अपने बेटे वियान को एक सिंगल चाइल्ड की तरह बड़ा नहीं करना चाहती थी, जिस तरह से मेरी एक बहन है, मैं भी चाहती थी कि उसका भी कोई भाई-बहन हो क्योंकि यह जरूरी होता है। एक समय ऐसा भी आया जब मैंने बच्चा एडॉप्ट करने की कोशिश की लेकिन वो भी संभव नहीं हो पाया। मैंने चार साल तक इंतजार किया और फिर इरिटेट होकर सरोगेसी का रास्ता अपनाया।

बेटी की थी चाहत
एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया था कि उन्हें हमेशा से ही एक बेटी की चाहत थी और उसका नाम उन्होंने 21 साल पहले ही सोच लिया था। इससे पहले दोनों का एक बेटा है जिसका नाम वियान है। वियान का जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा-राज ने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं।