सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बी-टाउन में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हो गई है। इसे लेकर स्टार किड्स को लगातार सोशल मीडिया यूजर्स खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में स्टार किड्स को सपोर्ट करने के लिए भी इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स सामने आ रहे हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बी-टाउन में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हो गई है। इसे लेकर स्टार किड्स को लगातार सोशल मीडिया यूजर्स खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में स्टार किड्स को सपोर्ट करने के लिए भी इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स सामने आ रहे हैं। लेकिन, यूजर्स हैं कि वो किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सपोर्ट करने वालों को वो आड़े हाथों ले रहे हैं। इस बीच एक्टर राहुल भट को भी आलिया भट्ट की तारीफ करना भारी पड़ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स ने राहुल भट को किया ट्रोल

राहुल ने आलिया की तारीफ में दो लफ्ज ही लिखे होंगे कि यूजर्स ने उन्हें भी बातें सुनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, यूजर्स ने उन्हें आलिया भट्ट का भाई राहुल भट्ट मान लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, एक्टर और प्रोड्यूसर राहुल भट ने उन्हें इस बात का जवाब दिया और बताया कि वो उनका भट्ट परिवार से कोई नाता नहीं है। राहुल ने लिखा, 'अगर आप आलिया भट्ट को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बता रहे हैं तो आप इस पूरी बहस को खराब कर रहे हैं। वो बहुत बढ़िया और टैलेंटेड एक्टर हैं। वो यहां हैं क्योंकि वो अकेले एपीआई दम पर फिल्मों को चला सकती हैं। वैसे, बता दूं कि मैं उनका भाई नहीं हूं तो मुझे बिना जाने फालतू चीजों में टैग करना बंद करो।'

Scroll to load tweet…

राहुल भट के ट्वीट पर सामने आए लोगों के रिएक्शन

राहुल भट के इस ट्वीट पर कई लोगों ने जवाब दिया है। जहां, उन्हें ट्रोल करना कम हो गया। वहीं, आलिया भट्ट पर कही उनकी बात से ज्यादातर लोग नाखुश ही नजर आए। लोगों ने उनकी बात पर सहमति नहीं जताई। इसके साथ ही एक यूजर ने तो राहुल पर इल्जाम लगाया कि वो महेश भट्ट की फिल्म में काम चाहते हैं इसलिए आलिया की तारीफ कर रहे हैं। इसके बदले में राहुल ने उसे करारा जवाब दिया और कहा कि उन्हें महेश की बनाई पिछली फिल्में तक पसंद नहीं आई है। वो महेश के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

Scroll to load tweet…

बता दें, राहुल भट को सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में देखा गया है। उन्हें सीरियल 'हीना' में समीर का किरदार निभाकर पहचान मिली थी। राहुल ने एक्टिंग से प्रोडक्शन में स्विच कर लिया था। उन्होंने 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'छू कर मेरे मन को' और 'तुम देना साथ मेरा' जैसे सीरियल्स को प्रोड्यूस किया है। इसके बाद 2014 में उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'अग्ली' से एक्टिंग में कमबैक किया। राहुल को 'फितूर', 'जय गंगाजल' और 'दास देव' जैसी फिल्मों में देखा गया है। उनकी पिछली फिल्म 'आर्टिकल 375' थी।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…