सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। सोनाक्षी सिन्हा आने वाले दिनों में मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'हीरा मंडी' (Heera Mandi) में नजर आएंगी। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली ने अपनी इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस को चुना है। सोनाक्षी सिन्हा से पहले मेकर्स हुमा कुरैशी को पहले ही फाइनल कर चुके हैं।

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। सोनाक्षी सिन्हा आने वाले दिनों में मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'हीरा मंडी' (Heera Mandi) में नजर आएंगी। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली ने अपनी इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस को चुना है। सोनाक्षी सिन्हा से पहले मेकर्स हुमा कुरैशी को पहले ही फाइनल कर चुके हैं। सोनाक्षी के पिता भी चाहते थे कि वो संजय लीला भंसाली के साथ काम करें। सोनाक्षी अब 'हीरा मंडी' में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी सेक्स वर्कर के रोल में दिखाई देंगी। सोनाक्षी ने इस किरदार में खुद को ढालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 'हीरा मंडी' में मुजरा करने के लिए कथक सीख रही हैं। संजय लीला भंसाली भी चाहते हैं कि हीरा मंडी का म्यूजिक और डांस एकदम अलग हो। संजय की 'हीरा मंडी' एक मेगा बजट वेब सीरीज होगी। हालांकि इसकी स्क्रिप्ट को पहले फिल्म के तौर पर तैयार किया गया था लेकिन बाद में मेकर्स ने इसमें बदलाव करके इसे वेब सीरीज के तौर पर बनाना ही ठीक समझा। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ अजय देवगन और संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। वहीं सोनाक्षी आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने रज्जो पांडे का किरदार निभाया था।