सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा को लगातार ट्रोल कर रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। इसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में बाय ट्विटर। सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनके फैंस लगातार बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर भड़के हुए है। सुशांत के चाहने वालों ने उनके निधन के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। 

मुंबई. शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया। उनके इस कदम से कभी लोग शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, सोनाक्षी को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। इसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सोनाक्षी ने ये लिखा इंस्टाग्राम पर
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में बाय ट्विटर। इतना ही नहीं, इसी के साथ उन्होंने एक मीम को भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है- अपना मान बचाने के लिए पहला कदम ये करें कि नकारत्मकता से दूर रहें और आजकल ट्विटर से बुरी कोई और जगह नहीं है। चलो मैं जाती हूं। अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। बाय दोस्तों... शांति बने रहे। 

View post on Instagram


कुछ यूं है पूरा मामला
सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनके फैंस लगातार बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर भड़के हुए है। सुशांत के चाहने वालों ने उनके निधन के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। सुशांत के फैंस लगातार करन जौहर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। करन और सलमान के खिलाफ तो एक्टर के फैंस ने विरोध-प्रदर्शन भी किया है। वहीं, कई यूजर्स ने सोनाक्षी और आलिया को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट तक बता दिया था। 


पुलिस को मिले अहम सुराग
सुशांत आत्महत्या मामला दिन-ब-दिन गर्माता ही जा रहा है। हर रोज पुलिस को कुछ नए सुराग मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घर से पुलिस ने 5 डायरी और कुछ अहम कागजात बरामद किए हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी मिले है, जिससे पता चला है कि उनको कुछ फिल्में ऑफर हुई थी लेकिन बाद में वो उन फिल्मों का हिस्सा नहीं थे। मुंबई पुलिस इस मामले में गहराई से जांच-पड़ताल करने वाली है। बता दें कि सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने घर में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया था। उसके बाद से ही कुछ सेलेब्स ने बॉलीवुड के काले सच को उजागर करना शुरू किया।