पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka Ooltaah Chashma) में साल 2012 से 2019 तक सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) आए दिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में मिरर सेल्फी शेयर की है जो वायरल है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. छोटे पर्दे पर सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हालांकि, वक्त के साथ इस शो में कई नए सितारे जुड़े तो कई पुराने कलाकारों ने इसे अलविदा भी कह दिया। इन्हीं में से एक नाम निधि भानुशाली का भी है। वे इस शो में सोनू का किरदार निभाती थी और उन्होंने 3 साल पहले इस शो को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस से ट्रैवलर बनीं निधि आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ब्लू क्रोशिया बिकिनी में एक मिरर सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर चोकर और ओपन शर्ट भी कैरी की हुई है। इस बोहो शीक स्टाइल में निधि काफी डैपर लग रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निधि की हालत देखकर हैरान हुए फैंस
20 वर्षीय निधि की यह फोटो इंटरनेट पर वायरल है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी हालत देखकर हैरान भी हैं। निधि के चेहरे पर सनटैन देखकर एक फैन ने लिखा, 'तू बहुत बदल गई है रे सोनू।' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'यह क्या हाल बना लिया?' कई फैंस रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बनाकर वह उनके इस लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। 

यूट्यूब पर शेयर करती है ट्रैवल ब्लॉग्स
एक्ट्रेस से हिप्पी ट्रैवलर बनीं सोनू अब 'गैडअबाउट पिलग्रिम्स' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जहां वे अक्सर अपने ट्रैवल ब्लॉग्स शेयर करती हैं। वे अपने दो अन्य दोस्तों ऋषि अरोरा और जुगनी के साथ पूरे इंडिया में ट्रैवल करने निकली हैं। वे अब तक हिमाचल, लद्दाख, कश्मीर, राजस्थान समेत कई जगहों पर घूम चुकी है। उन्होंने वहां से कई फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं।

सिर्फ निधि ही नहीं, कई और कलाकार भी छोड़ चुके हैं शो
बात करें शो की तो सिर्फ निधि ही नहीं बल्कि बीते कुछ समय में कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है। हाल ही में शो में तारक मेहता का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। शैलेश के अलावा नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह भई भी इस शो को छोड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि तीनों ने मेकर्स और क्रिएटिव टीम संग अनबन होने के बाद शो को क्विट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों का पेमेंट भी अब तक बकाया है।

और पढ़ें...

नम्रता मल्ला ने 'नाग डसे डस जाए' पर दिखाए सेक्सी मूव्स, वीडियो में देखें हॉट अंदाज़

31 साल की एक्ट्रेस का दर्द, बोली- वह हनुमान चालीसा बजा रहा था और मुझे काम के बदले सोने को कह रहा था

'मुगल-ए-आजम' से लेकर 'मणिकर्णिका' तक, एक्टर्स की वजह से बढ़ा इन फिल्मों का बजट