सोनू सूद इन दिनों लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। उन्होंने गरीबों और मजदूरों की मदद कर देशभर के लोगों का दिल जीत लिया है। वह लगातार मुंबई इलाकों में लॉकडाउन के कारण फंस प्रवासियों को उनके घर भेजने और खाने का इंतेजाम कर रहे हैं। वो लोगों की मदद के लिए उनके मैसेजेस का जवाब भी दे रहे हैं।

मुंबई. सोनू सूद इन दिनों लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। उन्होंने गरीबों और मजदूरों की मदद कर देशभर के लोगों का दिल जीत लिया है। वह लगातार मुंबई इलाकों में लॉकडाउन के कारण फंस प्रवासियों को उनके घर भेजने और खाने का इंतेजाम कर रहे हैं। वो लोगों की मदद के लिए उनके मैसेजेस का जवाब भी दे रहे हैं। इनके लिए अब एक हेल्पलाइन नंबर भी उन्होंने जारी किया है। मजदूरों की मदद के बाद अब सोनू सूद को लेकर एक और खबर आ रही है कि उन्होंने केरल में फंसी 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट करवाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों की मदद के लिए सोनू सूद कर रहे हैं हर संभव कोशिश 

बसों की व्‍यवस्‍था से टोल फ्री नंबर लॉन्‍च करने तक, सोनू लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं, अब उन्‍होंने 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट किया है जो केरल के एर्नाकुलम में फंसी थीं। ये लड़कियां एक लोकल फैक्‍ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम करती हैं। फैक्‍ट्री कोविड-19 के कारण बंद हो गई, ऐसे में ये सभी मुश्‍किल में थीं। एक्‍टर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सोनू को भुवनेश्‍वर के एक करीबी दोस्‍त ने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद एक्‍टर ने कोच्चि और भुवनेश्‍वर एयरपोर्ट को ऑपरेट कराने की सरकार से परमिशन ली।

बेंगलुरु से बुलाया गया खास एयरक्राफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से कहा जा रहे है कि लड़कियों के लिए बेंगलुरु से एक खास एयरक्राफ्ट कोच्चि बुलाया गया जो अब उन्‍हें लेकर भुवनेश्‍वर जाएगा ताकि वो अपने परिवारों से मिल सकें। भुवनेश्‍वर से लड़कियों के गांव की दूरी 2 घंटे की है। यह सफर पूरा करने के बाद वो अपने घरों पर होंगी।