कोरोना महामारी को 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन ये अब भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। पिछले साल बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग जहां कोरोना वायरस की चपेट में आए वहीं अब साउथ के सुपरस्टार सूर्या भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। सूर्या ठीक हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

मुंबई/चेन्नई। कोरोना महामारी को 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन ये अब भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। पिछले साल बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग जहां कोरोना वायरस की चपेट में आए वहीं अब साउथ के सुपरस्टार सूर्या भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। सूर्या ठीक हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

इस बात की जानकारी खुद सूर्या ने ट्वीट कर अपने फैन्स को दी है। सूर्या ने ट्वीट में लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं और मेरा इलाज चल रहा है। फिलहाल मैं ठीक हूं। हमें समझना होगा कि लाइफ अभी नॉर्मल नहीं हुई है। हम भले ही इससे डरकर जिंदगी को थाम नहीं सकते लेकिन हमें अब भी सुरक्षा और सावधानी रखने की बहुत जरूरत है। ऐसे मुश्किल वक्त में साथ देने वाले डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया। 

Scroll to load tweet…

सूर्या के दोस्त और फिल्ममेकर राजशेखर पंडियन ने लिखा- अन्ना ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। खबर आते ही सूर्या के फैंस खासे परेशान हो गए हैं। सूर्या के फैंस अपने फेवरेट एक्टर के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- सूर्या सर आप जल्दी ठीक हो जाएं। बता दें कि हाल ही में सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। बता दें कि पिछले साल कोरोना ने कई सेलेब्स को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चन फैमिली से लेकर वरुण धवन और मलाइक अरोड़ा सहित कई बड़े फिल्म स्टार्स कोरोना पॉजिटिव हुए।