सुधा चंद्रन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कई लोगों का नाम लेते हुए कहा, कि ना जाने कितने सालों से में एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी टॉचर झेल रही हूं। जिससे मैं अब परेशान आ गई हूं। 

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सुधा चंद्रन जिन्होंने टीवी और सिनेमा दोनों जगत में काफी लंबे समय तक काम किया है। उन्हें लोग उन्हें उनके डांस के लिए भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन वो काफी सालों एक परेशानी क सामना कर रही हैं। अब वो इस समस्या से इतनी तंग आ गई हैं कि, उन्होंने इसकी शिकायत (PM Modi)कर अपने लिए मदद मांगी। जिसके लिए उन्होंने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें उन्होंने एयरपोर्ट पर होने वाले सिक्योरिटी टॉचर पर बात की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुधा चंद्रन को क्या हुई परेशानी

सुधा चंद्रन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कई लोगों का नाम लेते हुए कहा, कि ना जाने कितने सालों से में एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी टॉचर झेल रही हूं। जिससे मैं अब परेशान आ गई हूं। ये हर कोई जानता है कि, मैं कई साल पहले एक हादसे में अपने पैर खो चुकी हूं और आर्टिफिशियल लिंब के सहारे चल रही हूं, इसके बाद भी मैं इस टॉर्चर का झेल रही हूं।

इसे भी पढ़ें: जेल में होने वाली संध्या आरती में शामिल हुए आर्यन, रिहाई के इंतजार में दिन काट रहे आर्यन को अब भगवान से आस

View post on Instagram

सुधा चंद्रन कौन है

भारतीय टीवी जगत और फिल्मी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं सुधा चंद्रन। लोग उन्हें डांसर के रूप में भी जानते हैं। उनकी डांस और एक्टिंग का हर कोई दिवाना है। आपको बता दें कि, सुधा के पिता भी बहुत अच्छे भरतनाट्यम डांसर थे। उनसे ही उन्होंने भरतनाट्यम डांस की शिक्षा ली। लेकिन एक हादसे ने उनके आत्मविश्वास को बिल्कुल तोड़ दिया।

कैसे हुआ सुधा चंद्रन के साथ ये हादसा

सुधा चंद्रन जिन्हें लोग एक बेहतरीन डांसर के रूप में जानते हैं। उनके साथ एक दिन ऐसा भयकर हादसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया। दरअसल उनके साथ ये हादसा उस समय हुआ जब वो अपने माता-पिता के घर से वापस लौट रही थी, तभी सामने आए एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। जिसमे वो बहुत बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहं डॉक्टर ने उनकी टांग में लगी चोट के कारण टांग को काटने की बात कही जिसकी अनुमति उनके माता-पिता ने दी। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनकी जान भी जा सकती थी। 

इसे भी पढ़ें: कभी बिकिनी तो कभी लहंगे में कातिल अदाएं दिखाती नजर आईं अनन्या, 8 फोटोज में देखें चंकी की बेटी का बोल्ड अंदाज

ये एक ऐसा दौर था जिसने सुधा चंद्रन की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। जिसने कभी डांस से थकना नहीं सिखा था अब वो उसके बिना कैसे रहेगी। लेकिन सुधा चंद्रन ने हार नहीं मानी अपनी आर्टिफिशयल टांग के साथ ही वो आगे बड़ी और कामयाबी हासिल की।

आज उन्हें हर कोई उतना ही प्यार देता है जितने पहले दिया करते थे। हाल ही में उन्होंने नागिन सीरियल में काम किया उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।