अभिनेता ऋतिक रौशन की बहन सुनैना ने अपने पिता पर लगाए गए आरोपों पर रितिक रौशन का बयान आया है। सुनैना का कहना है, रोशन का परिवार उनके साथ मारपिट करता है और उन्हें प्रताड़ित करता है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन की बहन सुनैना द्वारा अपने पिता पर लगाए गए आरोपों पर ऋतिक रौशन का बयान आया है। रितिक का कहना है कि सुनैना की जो स्थिति है उसको देखकर अभी कुछ भी बोलना सही नहीं है। आरोप था की सुनैना रोशन का परिवार उनके साथ मारपीट करता है और उन्हें प्रताड़ित करता है। सुनैना ने यहां तक कहा था कि वह मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं जिसकी वजह से उनके पिता ने उन पर हाथ भी उठाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऋतिक ने कहा कि यह मामला उनके परिवार के लिए बहुत ही संवेदनशील और निजी है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जिससे कई परिवार गुजर रहे हैं और वह सभी परिवार बेबस ही होंगे।

इसके साथ ही उन्होंने सुनैना के मुस्लिम लड़के से अफेयर वाली बात पर कहा कि उनके घर में धर्म जैसा कोई मसला ही नहीं है और न ही इस पर कभी उनकी बातचीत हुई है। गौरतलब है की खुद ऋतिक ने सुजैन से शादी की थी। जो खुद एक मुस्लिम हैं। हालांकि उन दोनों का तलाक हो गया है।

बता दें कि सुनैना ने एक बेबसाइट से बातचीत के दौरान अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं इस वजह से उनके पिता ने उनको थप्पड़ मारा और कहा की वह लड़का आतंकवादी है।