शहर के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को BMC ने सील कर दिया गया है। इसी बिल्डिंग में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का घर भी है। बिल्डिंग को सील करने की वजह इसमें कोरोना (Corona) के ज्यादा मामले मिलने को माना जा रहा है। 

मुंबई। शहर के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को BMC ने सील कर दिया गया है। इसी बिल्डिंग में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का घर भी है। बिल्डिंग को सील करने की वजह इसमें कोरोना (Corona) के ज्यादा मामले मिलने को माना जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, अगर किसी बिल्डिंग में पांच या उससे ज्यादा कोरोना केस मिलते हैं तो उसे सील करना बेहद जरूरी है। हालांकि, सुनील शेट्टी और उनकी फैमिली फिलहाल मुंबई से बाहर है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पृथ्वी अपार्टमेंट में 30 फ्लोर और 120 फ्लैट्स हैं। बता दें कि मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के चलते 10 जगहों को सील किया गया है। इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। बता दें कि सुनील शेट्टी की फैमिली के अलावा इस बिल्डिंग में 25 परिवार और रहते हैं। इस बिल्डिंग में जो केस सामने आए थे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें कि मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना केस में गिरावट आई थी, लेकिन अब ये फिर बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 8535 लोग संक्रमित पाए गए। 6,013 लोग ठीक हुए और 350 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में रविवार को एक्टिव केस में 2,165 मामलों का उछाल आया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस कोल्हापुर, सांगली और पुणे में मिल रहे हैं।