ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है। जिसमें वे ना सिर्फ ठेले पर खड़े होकर जूस बेचते बल्कि लोगों को परोसते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देख आप भी धोखा खा जाएंगे कि वे सुनील ग्रोवर हैं जो हमें हंसाते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर यूं तो अपनी हंसने हंसाने वाले अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते ही हैं। साथ ही समय समय पर अपना वीडियो शेयर कर लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है। जिसमें वे ना सिर्फ ठेले पर खड़े होकर जूस बेचते बल्कि लोगों को परोसते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देख आप भी धोखा खा जाएंगे कि वे सुनील ग्रोवर हैं जो हमें हंसाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखिए उनका ये वीडियो 

View post on Instagram

वीडियो में सुनील ग्रोवर पहले ठेले के मालिक को समझाते हैं कि संतरा कैसे छीलना है। जिसके बाद ठेले का मालिक साइड खड़ा होकर संतरा छीलता है और सुनील ग्रोवर खुद जूस निकालने लगते हैं। खुद गिलास भी धोते हैं। जिसके बाद लोगों को सर्व भी करते हैं। इतना ही नहीं जब ग्राहक ने पैसे की पूछा तो सुनील ग्रोवर कहते हैं 20 रुपये। सुनील ग्रोवर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ।