सनी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में 38 साल पूरे हो गए हैं।  खबरों की मानें तो सनी ने डायरेक्टर आर बाल्की की अगली फिल्म के लिए उनसे हाथ मिलाया है। यह फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर होगी। 

मुंबई. 64 साल के सनी देओल (Sunny Deol) को फिल्म इंडस्ट्री में 38 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर से नेता बने सनी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। लेकिन अब उनके फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। खबरों की मानें तो सनी ने डायरेक्टर आर बाल्की (R Balki) की अगली फिल्म के लिए उनसे हाथ मिलाया है। बता दें कि बाल्की इन दिनों अपनी अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, जिसकी कास्टिंग इन दिनों जोर-शोरों से हो रही है। यह फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर होगी। दर्शकों के सामने सनी की इमेज एक एक्शन हीरो के रूप में है। बाल्की की फिल्म उनकी इमेज बदलने का काम करेंगी। इस फिल्म में सनी के साउथ स्टार दलकिर सलमान (Dulquer Salmaan) और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इन दोनों स्टार्स से बातचीत कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें कि सनी ने 1983 में आई फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी हीरोइन अमृता सिंह थी। बता दें कि अमृता की थी यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म बेताब के 38 साल पूरे होने पर सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेहद दुबले-पतले दिखाई दे रहे हैं। जब सनी ने फिल्मों में कदम रखा था तब वे 27 साल के थे।