'मधुबन में राधिका नाचे' विवाद पर सनी लियोनी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रिल शेयर किया है। जिस पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई. सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों अपने गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' (madhuban mein radhika nache) को लेकर विवादों में हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। 22 दिसंबर को म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने सनी लियोनी और कनिका कपूर के मधुबन पार्टी सॉग को रिलीज किया था। कुछ हिंदुवादी संगठनों का कहना है कि इस गाने के जरिए हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाया गया है। हालांकि अभी तक इस गाने को डांस के जरिए सजाने वाली सनी लियोनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रिल शेयर किया है। जिस पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी लियोनी ने कुछ सेकंड का रिल बनाया है जिसमें वो जेंडर से जुड़े मिथक के बार में बता रही हैं। आदमी पिंक नहीं पहन सकते हैं...महिलाओं को घर पर रहना चाहिए....आदमी रोते नहीं हैं....लड़कियां शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनना चाहिए, जैसी बातों को उन्होंने खारिज किया है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह रिल शेयर किया है। इस रिल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि मधुबन गाने को लेकर विवाद पर यह रिल सनी ने बनाया है। वहीं कुछ यूजर्स सनी के जेंडर से जुड़े मिथक पर सहमति जताई। वहीं कुछ लोगों ने सनी लियोनी की खूबसूरती की तारीफ की।

View post on Instagram

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर कर रही हैं ट्रेंड
बता दें कि मधुबन गाने पर विवाद बढ़ने के बाद, अब म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने, गाने को 3 दिन में बदलने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि हाल ही मिली प्रतिक्रियाओं और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हम मधुबन सॉन्ग का नाम और लिरिक्स बदल देंगे। नया गाना अगले 3 दिनों में सभी प्लेटफार्मों में पुराने गाने की जगह ले लेगा। बावजूद इसके लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है वो गाने के निर्माताओं और सनी लियोन को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर Arrest Sunny Leone ट्रेंड कर रहा है।

और पढ़ें:

YAMI GAUTAM इस लाइलाज बीमारी से रही हैं जूझ, खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया-दर्द में थी अब आजाद हूं

4 साल की कानूनी लड़ाई के बाद TV एक्टर Vivian Dsena हुए पत्नी से अलग, तलाक को लेकर कही ये बात

Anupam Kher की भतीजी वृंदा ने ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, आशीर्वाद देने पत्नी के साथ पहुंचे Suresh Raina