कथित दुष्कर्म के मामले में मलयालम अभिनेता-प्रोड्यूसर विजय बाबू को राहत मिली है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से उन्हें मिली अग्रिम जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें बिना अनुमति केरल छोड़कर न जाने के निर्देश दिए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुप्रीम कोर्ट ने साउथ के अभिनेता विजय बाबू पर चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। बुधवार को यहां विजय बाबू को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई और इस दौरान कोर्ट ने इस अग्रिम जमानत में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेता पर कुछ शर्तें पर भी लगाई हैं जिसमें सबसे मुख्य यह है कि वे बिना इजाजत के केरल से बाहर नहीं जा सकते। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की वैकेशन बैंच ने हाई कोर्ट द्वारा बाबू पर लगाई गई जमानत की कुछ शर्तों में संशोधन किया और कहा कि जरूरत पड़ने पर मामले में पुलिस तीन जुलाई के बाद उनसे पूछताछ कर सकती है। कोर्ट ने उनसे यह भी कहा कि वे गवाहों और सबूतों को प्रभावित नहीं करेंगे और ना ही अभिनेत्री या इस मामले से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 जून को मिली थी अग्रिम जमानत
इससे पहले हाई कोर्ट ने 22 जून को विजय बाबू को कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी थी। अदालत ने बाबू को 31 मई को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था और तब से इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। हाई कोर्ट के सामने खुद बाबू ने अपनी याचिका में यह आरोप लगाया था कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। निर्माता-अभिनेता ने अपनी याचिका में यह भी आरोप लगाया था कि आज के दौर में समाज में लोकप्रियता और प्रचार के लिए किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए आरोप लगाने का 'ट्रेंड' चल रहा है।

फेसबुक लाइव पर आकर खुद को बताया था निर्दोष
बता दें कि विजय बाबू पर एक अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव कर उसकी पहचान उजागर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अभिनेता के खिलाफ 22 अप्रैल को दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ। अभिनेत्री विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इन आरोपों के लगने के बाद अभिनेता ने फेसबुक लाइव पर आकर खुद को निर्दोष बताया था।

और पढ़ें...

PS1: देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म से सामने आया ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक, फैंस बोले 'क्ववीन का ही इंतजार था'

64 साल पहले एमजी रामचंद्रन ने की थी 'पोन्नियन सेल्वन' बनाने की कोशिश, जानिए 28 साल में मणिरत्नम ने कैसे बनाई

Happy Birthday Ranveer : 'एवेंजर्स' की टीम में शामिल हुए रणवीर, खुद फोटो शेयर करके सबको हंसाया