सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद देशभर में उनके फैंस सदमे में हैं। लोग अलग-अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में हाल ही में दिवंगत एक्टर के होमटाउन पूर्णिया में एक सड़क का नाम सुशांत के नाम पर रखा गया है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद देशभर में उनके फैंस सदमे में हैं। लोग अलग-अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में हाल ही में दिवंगत एक्टर के होमटाउन पूर्णिया में एक सड़क का नाम सुशांत के नाम पर रखा गया है, जिसके उद्घाटन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें लोग उनके नाम के बोर्ड का सिलान्यास करते दिख रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुशांत को लेकर मेयर ने कही ये बात 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेयर सरिता देवी ने कहा कि सुशांत महान कलाकार थे और उनके नाम पर सड़क का नाम रखना उन्‍हें श्रद्धांजलि देना है। सरिता देवी ने कहा कि सड़क, जो कि मधुबनी से माता चौक को जाती है, उसे अब सुशांत सिंह राजपूत रोड के नाम से जाना जाएगा। यही नहीं, मशहूर कार कंपनी के गोल चक्कर का नाम भी बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया गया है।

Scroll to load tweet…

मेयर ने की सीबीआई जांच की मांग

इसके अलावा मेयर सरिता ने बताया कि उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर सुशांत के केस में सीबीआई जांच की मांग की है। मशहूर एक्‍टर शेखर सुमन ने भी बिहार के सीएम से भी इस संदर्भ में पिछले महीने मुलाकात की थी। सुशांत के फैंस भी सरकार से अपील कर रहे हैं कि मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच हो।

सुशांत के नाम से बन रहा फाउंडेशन

बता दें, इससे पहले सुशांत के परिवार ने फैसला किया था कि उनके नाम से 'सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन' बनेगा। इसके जरिए सुशांत के दिल के करीब वाली चीजों जैसे सिनेमा, साइंस और स्‍पॉर्ट्स से जुड़ने वाले यंग टैलंट्स को सपॉर्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं, पटना के राजीव नगर में स्थित सुशांत के बचपन वाले घर को मेमोरियल में तब्‍दील किया जाएगा। यहां पर फैंस के लिए दिवंगत एक्‍टर से जुड़ी पर्सनल चीजों को रखा जाएगा। इनमें हजारों किताबें, उनका टेलिस्‍कोप, फ्लाइट सिमुलेटर आदि शामिल हैं।