सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। सुशांत के पिता ने एक्टर की गर्लफ्रेंज रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लैकमेलिंग से लेकर मानसिक प्रताड़ना तक, ऐसे कई तरह के आरोप रिया पर लगाए गए हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। सुशांत के पिता ने एक्टर की गर्लफ्रेंज रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लैकमेलिंग से लेकर मानसिक प्रताड़ना तक, ऐसे कई तरह के आरोप रिया पर लगाए गए हैं। इसके साथ ही लोग उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले की पूछताछ के लिए बिहार पुलिस मुंबई पहुंच चुकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने फ्लैट पर मौजूद नहीं थीं। अब इस शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। वे उन्हें खरी-खोटीी सुना रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को लगाई लताड़

अब सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ फूट पड़ा है, जो रिया अभी तक खुद इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं, अब जब उन्हीं के खिसाफ FIR दर्ज की गई है, ऐसे में लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हर कोई रिया को निशाने पर ले रहा है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। रिया ने सुशांत के पैसे, ज्वैलरी और मेडिकल रिपोर्ट चुरा ली। वो उन्हीं रिपोर्ट के जरिए सुशांत को ब्लैकमेल करती थीं। ये कहकर की वो मीडिया में लीक कर देंगी। सुशांत ने रिया की वजह से बहुत सहन किया।' दूसरे ने रिया के पूरे परिवार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। यूजर ने लिखा, 'सुशांत के बाद अब रिया का परिवार किसी दूसरे किसी शिकार की तलाश में होगा, लेकिन अब शायद उनका ये सपना कभी पूरा ना हो पाए।' साथ ही में यूजर ने सुशांत केस में सीबीआई जांच की अपील भी की है। 

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने रिया को जेल में डालने की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा गया है, 'सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उस दिन का इंतजार नहीं होता जब रिया, संदीप, सिद्धार्थ पिठानी को जेल में डाला जाएगा। उम्मीद करते हैं सभी को नर्क नसीब हो।'

Scroll to load tweet…

15 करोड़ रुपए निकालने का भी है रिया पर आरोप 

मालूम हो कि बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले थे। अब इस बात पर लोगों ने रिया को जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने मांग की है कि ब्याज सहित रिया से ये पैसे वसूले जाने चाहिए। यूजर ने तो यहां तक कहा है कि महेश भट्ट भी ये पैसे वापस करने में रिया की मदद कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर और भी इस तरह की कई पोस्ट इस समय वायरल हैं। लोग बयान जरूर अलग-अलग दे रहे हैं, लेकिन सभी के निशाने पर रिया चक्रवर्ती हैं और सभी की बस यही मांग है कि अब सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलना चाहिए। केस में सीबीआई जांच की मांग भी तेज कर दी गई है।

वैसे, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बिहार से पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। अब मुंबई पुलिस संग बिहार की पुलिस भी सुशांत केस की तफ्तीश करेगी। पिता ने जो FIR दर्ज करवाई है, उसी के मुताबिक जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…