सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, अब सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, अब सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया है। के के सिंह ने शिकायत पत्र में कहा कि बात ना मानने पर रिया सुशांत को मेडिकल रिपोर्ट मीडिया में लाने की धमकी भी दिया करती थीं। ऐसे में मामले की जांच तेज हो गई है और बिहार पुलिस मुंबई पहुंच चुकी है और बताया जा रहा है कि रिया फ्लैट पर नहीं थीं, जिसके बाद उनकी तलाश तेज हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रिया समेत 6 लोगों पर एफआईआर
सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बिहार पुलिस बुधवार को भी मुंबई में डटी है। इस मामले में रिया समेत 6 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और 2 मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी भी शामिल हैं।


अग्रिम जमानत के लिए अर्जी 
सुशांत सिंह के पिता के FIR दर्ज कराए जाने के बाद रिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस मामले में संजय दत्त का केस लड़ चुकी वकील की मदद ले रही हैं। कहा जा रहा है कि वो आज अदालत में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात जाने-माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थीं। सतीश माने शिंदे वही वकील हैं जो 1993 ब्लास्ट केस में संजय दत्त और सलमान खान के कुछ केस लड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है, जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।


रिया के करीबियों के बयान दर्ज
बिहार पुलिस ने मुंबई पहुंचते ही सुशांत और रिया के करीबीयों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी से मुलाकात करेगी। मुंबई पुलिस से मिलकर बिहार की टीम सुशांत की केस डायरी और बाकी सबूतों और कागजात को भी हासिल करेगी। इसके अलावा बिहार पुलिस उनके घर पर भी छानबीन करने पहुंचेगी।

किसका सिम कार्ड यूज कर रहे थे सुशांत
इतना ही नहीं बिहार पुलिस उस आदमी के बारे में भी पता करेगी जिसके नाम का सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत इस्तेमाल कर रहे थे। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि रिया एफआईआर होने के बाद अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने वाली हैं। इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुशांत की बहन का होगा स्टेटमेंट रिकॉर्ड
खबरों के मुताबिक सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट बिहार पुलिस रिकॉर्ड करने जा रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस भी मीतू सिंह से पूछताछ कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने मीतू से सुशांत की गतिविधियों से लेकर उनका रिया से रिलेशन संग तक पर सवाल पूछे थे। अब जब रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, तो सुशांत केस में अब बिहार पुलिस भी मीतू सिंह से पूछताछ कर उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेंगी।