बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। पिछले दिनों तापसी ने किसानों के आंदोलन का दिल खोलकर समर्थन किया था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। पिछले दिनों तापसी ने किसानों के आंदोलन का दिल खोलकर समर्थन किया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के उस कमेंट को घटिया बता दिया, जिसमें उन्होंने रेप के आरोपी से पूछा था कि क्या वो पीड़िता से शादी करेगा? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तापसी ने जज के कमेंट पर किया सवाल

जज के उस कमेंट पर रिएक्शन देते हुए तापसी ने सवाल करते हुए लिखा, 'क्या किसी ने लड़की से यह सवाल पूछा? कि क्या वह रेपिस्ट से शादी करना चाहती है या नहीं? क्या यह सवाल है? यही सॉल्यूशन है या सजा? एकदम घटिया।'

बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी। एक 23 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। आरोपी व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है। सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी से पूछा था कि क्या वह पीड़िता से शादी करना चाहता है। इसी के जवाब में एक्ट्रेस को ट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। 

Scroll to load tweet…

ये है तापसी का वर्कफ्रंट 

वहीं, अगर तापसी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में हैं। जल्द ही वो 'रश्मि रॉकेट', 'लूप लेपटा' और क्रिकेटर मिताली राज की फिल्म 'शाबाश मिठु' में नजर आने वाली हैं। इस समय वह अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग कर रही हैं। 'मनमर्जियां' के बाद अनुराग के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है।