तीन साल के तैमूर को भी 'लाल कप्तान' का ट्रेलर खूब पसंद आया है, ये बात खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में कही है।

मुंबई. सैफ अपनी अगली फिल्म 'लाल कप्तान' के ट्रेलर लॉन्च के बाद उसके प्रमोशन में लगे हैं। मूवी में सैफ नागा साधू के किरदार में नजर आएंगे और फिल्म में उनका लुक बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर 'लाल कप्तान' के ट्रेलर को दर्शक भी पसंद कर रहे हैं। अब खबर ये भी है कि तीन साल के तैमूर को भी ये ट्रेलर खूब पसंद आया है, ये बात खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिन में दो बार ट्रेलर देखते है तैमूर

सैफ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर को ट्रेलर इतना पसंद आया कि वो पापा सैफ ट्रेलर को बार-बार देखने के लिए कहते हैं। एक्टर ने बताया, 'वैसे तो उसे ये नहीं देखना चाहिए लेकिन वो रोज रात को मुझसे कहता है कि मुझे मारा-मारी का वीडियो दिखाओ, मुझे लगता था कि शायद वो मेरी दूसरी आने वाली फिल्म 'तानाजी' कि बात कर रहा है तो मैंने उससे पूछा कि कौनसा तो वो कहता है 'लाल कप्तान', उसे ये इतना अच्छा लगा है कि वो इसे दिन में दो बार जरूर देखता है।" इससे पहले उनसे करीना के फिल्म को लेकर रिएक्शन के बारे में भी पूछा गया था तो उन्होंने कहा, "हो सकता है कि मैं गलत हूं लेकिन ये करीना के टाइप की फिल्म नहीं हैं ये थोड़ी लड़को वाली फिल्म है।"

इस दिन रिलीज होगी 'लाल कप्तान'

गौरतलब है कि फिल्म 'लाल कप्तान' 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मूवी में सैफ के साथ मानव वीज, दीपक डोबरियाल, जोया हुसैन और समोन सिंह भी अहम भूमिका में हैं। मूवी में सोनाक्षी सिंहा का कैमियो है जिसे फिलहाल काफी सीक्रेट रखा गया है। सैफ की दूसरी फिल्म 'तानाजी' है। इसे 2020 में रिलीज किया जाएगा। इसमें सैफ के अलावा अजय देवगन भी लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।