संजय दत्त का बेटी त्रिशाला दत्त 33 साल की हो गई है। बेटी के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए संजय दत्त कैलिफॉर्निया पहुंचे थे। इस दौरान त्रिशाला ने पापा के लुक को ही चेंज कर डाला।

मुंबई. संजय दत्त का (Sanjay Dutt) बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) 33 साल की हो गई है। मंगलवार को त्रिशाला का बर्थडे था और बेटी के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए संजय दत्त कैलिफॉर्निया पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उनका एकदम चेंज देखने को मिला। दरअसल, त्रिशाला ने अपने पापा का लुक चेंज कर दिया और जो फोटोज सामने आई उसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। बता दें कि त्रिशाला ने संजय दत्त की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वे किसी से बात कर रहे हैं। इस फोटो को त्रिशाला ने फनी फिल्टर ऐप के जरिए और ज्यादा फनी बना दिया। सामने आई फोटोज में देख सकरते हैं कि संजय की आंख और नाक बड़ी-बड़ी नजर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


त्रिशाला के पापा संजय दत्त के लुक चेंज करते हुए कैप्शन लिखा- ये फिल्टर बहुत ज्यादा फनी है। इसके अलावा उन्होंने लिखा- मेरे पापा। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने पापा के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें संजय दत्त ने बेटी को प्यार से बांहों में ले रखा है। इसमें संजय पेड़ और फ्लावर प्रिंट की सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, त्रिशाला सफेद रंग की फ्रॉक में दिख रही है।

View post on Instagram


त्रिशाला ने पापा के साथ फोटो शेयर कर लिखा- चैप्टर 33 मेरे दिल, मेरे खून और मेरी आत्मा के साथ - मेरे पापा ड्यूक्स @duttsanjay - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैंने काफी एन्जॉय किया था। वहीं, संजय दत्त ने भी बेटी को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। शेयर की फोटो में त्रिशाला काफी छोटी नजर आ रही है और वे पापा की गोद में है। संजय ने लिखा- जब मैं पिता बना तो जिंदगी ने मुझे आपके रूप में सबसे अद्भुत गिफ्ट दिया। भले ही तुम बहुत दूर रहती हो, हम जानते हैं कि हमारी बॉन्डिंग और मजबूत होती जा रही है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी छोटी बच्ची।