उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत ने सत्ता संभालने के बाद ही अपना विवादित बयान दे दिया है। मंगलवार को बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सीएम ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर एक ऐसा बयान दे दियो कि बड़ा बवाल हो गया।

मुंबई. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत ने सत्ता संभालने के बाद ही अपना विवादित बयान दे दिया है। मंगलवार को बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सीएम ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर एक ऐसा बयान दे दियो कि बड़ा बवाल हो गया। उनकी नजरों में महिलाओं का फटी जीन्स पहनना संस्कार नहीं है। उनके इस विवादित बयान पर अमिताभ बच्चन की नातिन भड़क गई और खूब सुनाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तराखंड के नए सीएम ने 'फटी जींस' को लेकर दिया था विवादित बयान

उत्तराखंड के नए सीएम ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'आजकल महिलाएं 'फटी जीन्स' पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है...ये कैसे संस्कार हैं। बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है।' वहीं, सीएम ने उस बयान के साथ ही कुछ महिलाओं पर पश्चिमी सोच से ज्यादा प्रभावित होने वाला बयान भी दे दिया। अब उसी विवादित बयान पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने सीएम को अपनी मानसिकता बदलने की नसीहत दे डाली है।

क्या बोली अमिताभ बच्चन की नातिन?

अमिताभ की नातिन नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे कपड़ों को बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलिए। यहां पर सिर्फ यही बात हैरान करने वाली है कि समाज को कैसा संदेश दिया जा रहा है। अब नव्या का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने उस पोस्ट के बाद अपनी एक फटी जींस में फोटो भी शेयर कर दी। उस फोटो को शेयर करते हुए नव्या ने लिखा, 'मैं अपनी फटी जींस पहनूंगी, बहुत गर्व से पहनूंगी...शुक्रिया।' अमिताभ की पोती का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नव्या को मिला समर्थन

जिस तरह का सीएम रावत की तरफ से बयान आया है, उस वजह से नव्या को कई लोगों का समर्थन भी मिला। सभी सीएम के इस बयान की जमकर आलोचना कर रहे हैं और महिलाओं को लेकर जाहिर की इस सोच को शर्मनाक बता रहे हैं। वैसे, इससे पहले भी अमिताभ की नातिन ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। वो सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी तस्वीरें शेयर करने के लिए एक्टिव नहीं होती हैं, कई बार वो इस प्लेटफॉर्म पर अपने विचार भी रखती दिख जाती हैं।