वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अलीबाग में दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अलीबाग में चल रही शादी की रस्मों के बीच वरुण धवन की पहली फोटो मीडिया में सामने आई है।

मुंबई। वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अलीबाग में दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अलीबाग में चल रही शादी की रस्मों के बीच वरुण धवन की पहली फोटो मीडिया में सामने आई है। इसमें वरुण धवन अपने डायरेक्टर भाई रोहित धवन के अलावा करीबी दोस्तों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, डायरेक्टर कुणाल कोहली और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में वरुण ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

वरुण धवन की शादी अलीबाग के आलीशान रिजॉर्ट 'द मेंशन हाउस' में होगी। वरुण धवन और नताशा दलाल फैमिली के साथ 22 जनवरी को ही 'द मेंशन हाउस' पहुंच गए थे। 23 जनवरी (शनिवार) को उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसी अलग-अलग रस्में हो रही हैं। वरुण-नताशा की मेहंदी सेरेमनी के लिए मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागदा भी रिजॉर्ट पहुंची थीं।

View post on Instagram

वरुण धवन और नताशा दलाल एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़े हैं। हाल ही में जब वरुण करीना कपूर के रेडियो शो पर पहुंचे थे, तब बातचीत के दौरान वरुण ने नताशा को लेकर काफी बातें की थीं। करीना के शो पर वरुण ने कहा था- इतने लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अब मुझे लगता है शादी कर लेना चाहिए। जब मैं अपने भाई-भाभी और भतीजी को देखता हूं, तो लगता है ये सही है।