बायोग्राफिकल ड्रामा शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी का किरदार निभा रही है, जिन्‍हें ह्यूमन कंप्यूटर कहा जाता था। अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, शकुंतला देवी की बेटी के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म में जिशू सेनगुप्ता और अमित साध भी लीड रोले में है। ये फिल्म ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को रिलीज होगी। 

मुंबई. महान गणितज्ञ के जीवन पर आधारित और बायोग्राफिकल ड्रामा शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी का किरदार निभा रही है, जिन्‍हें ह्यूमन कंप्यूटर कहा जाता था। अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, शकुंतला देवी की बेटी के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म में जिशू सेनगुप्ता और अमित साध भी लीड रोले में है। ये फिल्म ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को रिलीज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


लंबे समय बाद स्क्रीन पर
लंबे समय बाद विद्या स्क्रीन पर फिर कुछ अलग और लीक से हटकर दिखाने जा रही हैं। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि ये सिर्फ एक महान गणितज्ञ की कहानी नहीं है, बल्कि वहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या संघर्ष करना पड़ा, फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में शकुंतला देवी के पर्सनल लाइफ पर रोशनी डाली गई है। ट्रेलर को देख समझ आ रहा है कि शकुंतला देवी गणित के लिए अपने पैशन को लेकर इतना गंभीर थी कि इसकी वजह से वो अपनी बेटी से दूर हो गईं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा विद्या बालन की बेटी के रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में मां-बेटी के बीच अनबन भी देखी जा सकती है।

View post on Instagram


विद्या ने किया इम्प्रेसिव
फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे शकुंतला देवी ने अपने तेज दिमाग के बलबूते देश-दुनिया तक का सफर तय किया था। उन्होंने कैसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। उन्हें कब और कैसे मानव कंप्यूटर का तमगा मिलता है। ट्रेलर में इन सभी पहलुओं की झलक देखने को मिलती है। शकुंतला देवी के रोल में विद्या भी काफी इम्प्रेसिव कर रही हैं। उन्होंने जिस अंदाज में खुद को इस रोल में ढाला है वो तारीफ के काबिल है। 

View post on Instagram