सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी एक आंख सूजी नजर आ रही है और चेहरे पर कट के निशन भी दिख रहे हैं। उनको इस हालत में देखकर फैन्स हैरान रह गए।

मुंबई. पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी (Sunny Leone) अक्सर कुछ ऐसा कर जाती है कि सुर्खियों में आ जाती है। एक बार फिर सनी चर्चा में आ गई है। दरअसल, सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी एक आंख सूजी नजर आ रही है और चेहरे पर कट के निशन भी दिख रहे हैं। उनको इस हालत में देखकर फैन्स हैरान रह गए। बता दें कि सनी ने वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद फैन्स को लगा कि सनी को वाकई चोट लगी है और सोशल मीडिया पर शॉक्ड होने वाली कई सारी इमोजी शेयर की लेकिन अगले ही पल सनी को जो करते देखा उससे फैन्स कन्फ्यूज हो गए कि आखिर उनको हुआ क्या है। बाद में सनी को मस्ती करता देख सभी समझ में आया कि यह चोट के निशान नहीं बल्कि उन्होंने मेकअप कर रखा है और वे किसी फिल्म की शूटिंग कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


कुछ घंटे पहले सनी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे जमकर डोसा खाती नजर आ रही है। इस वीडियो में भी उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं, जो कि मेकअप का कमाल है। वीडियो में वे मजे से डोसा खा रही है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- क्या आप बता सकते हैं आाखिर मैंने कितने डोसे खाए। इस वीडियो पर ज्यादातर फैन्स ने दिलवाला इमोजी बनाया है। एक और वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- जब हम काम कर रहे है और ये लोग खाना खा रहे हैं। इस वीडियो में सनी की फिल्म के क्रू मेंबर खाना खा रहे है और सनी बोल रही है कि इन दोनों की कितनी भूख लग रही है और दोनों मजे से खा रहे हैं और मुझे ऑफर भी नहीं किया। 

View post on Instagram


बता दें कि सनी लंबे समय से किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं है आई। वे इन दिनों साउथ की फिल्मों में काम कर रही है। उन्होंने अपकमिंग फिल्म Shero का पोस्टर शेयर कर लिखा- मेरी पहली तमिल फिल्म #SHERO का फर्स्ट लुक दिखा रही हूं। आपको बता दें कि सनी ने 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा थाा। इसके बाद वे जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, हेट स्टोरी 2, एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, मस्तीजादे, वन लाइट स्टेंड, बेईमान लव, रईस, नूर, तेरा इंतजार जैसी फिल्मों में काम किया है। 

View post on Instagram