'वॉर' टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म के कुल कलेक्शन 166.25 करोड़ रुपए है। इससे पहले टाइगर की 'बागी 2' 166 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ इस उनकी फिल्मों में टॉप पर थी। 

मुंबई। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी 'वॉर' की जबर्दस्त कमाई जारी है। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। रविवार के हिंदी वर्जन के साथ ही तमिल और तेलुगु के कलेक्शन को भी जोड़ लें तो अब तक फिल्म की कुल कमाई 166.25 करोड़ रुपए पहुंच गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्जन ने 159.70 करोड़ रुपए, जबकि तमिल और तेलुगु ने 6.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

2019 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बनी वॉर : 
2019 में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो यह इस साल की अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' (278.24 करोड़), विकी कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (244.06 करोड़), सलमान की 'भारत' (209.36 करोड़) अक्षय की 'मिशन मंगल' (200.16) ही वॉर से आगे हैं।

टाइगर की हाइएस्ट ग्रॉसर मूवी बनी : 
'वॉर' टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म के कुल कलेक्शन 166.25 करोड़ रुपए है। इससे पहले टाइगर की 'बागी 2' 166 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ इस उनकी फिल्मों में टॉप पर थी। 

अब तक ऐसा रहा 'वॉर' का कलेक्शन :

दिनहिंदी वर्जन की कमाई (रुपए में)तमिल+तेलुगु वर्जन की कमाईकुल कमाई 
2 अक्टूबर51.60 करोड़1.75 करोड़53.35 करोड़
3 अक्टूबर23.10 करोड़1.25 करोड़24. 35 करोड़
4 अक्टूबर21.30 करोड़1.15 करोड़22.45 करोड़
5 अक्टूबर27.60 करोड़1.10 करोड़28.70 करोड़
6 अक्टूबर36.10 करोड़1.30 करोड़ 37.40 करोड़
कुल कलेक्शन159.70 करोड़6.55 करोड़166. 25 करोड़