2017 में वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने विराट को आउट करने के बाद नोटबुक स्टाइल सेलिब्रेशन किया था। उनकी यह हरकत भारतीय कप्तान के जहन में थी। शुक्रवार को जब विराट को ये मौका मिला तो इसी अंदाज में उन्होंने गेंदबाज को जवाब दिया।

मुंबई. शुक्रवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज को करारी हरार टीम इंडिया की ओर से करारी हार मिली। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। इससे सभी काफी खुश हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर की और पर्सनल ट्विटर अकाउंट पर एक विराट के लिए एक पोस्ट लिखकर विपक्षी टीम को मजेदार जवाब दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ ने ट्वीट में कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, यार कितनी बार बोला मई तेरे को ... की विराट को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़ ...पन सुनताइच किधर है तुम ... अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में !!!! देख देख.. वेस्टइंडीज का चेहरा देख ; कितना मारा उसको, कितना मारा !! बिग बी का ये डायलॉग फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का है। इस फिल्म में उन्होंने विनोद खन्ना और ऋषि कपूर के साथ लीड रोल प्ले किया था। वहीं, विराट ने भी बिग बी के इस पोस्ट का शानदार जवाब दिया उन्होंने जवाब में लिखा, 'आप मेरे लिए हमेशा मेरी प्रेरणा हो।'

Scroll to load tweet…

कोहली ने खेली शानदार पारी 

मैच में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेली। भारतीय टीम के कप्तान ने 50 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली है। बता दें, उन्होंने अपने अभी तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 207 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया था। इंडिया ने ये मैच 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर जीता। वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 207 रनों की पारी खेली थी। 

विराट ने दो साल पुराना लिया बदला

2017 में वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने विराट को आउट करने के बाद नोटबुक स्टाइल सेलिब्रेशन किया था। उनकी यह हरकत भारतीय कप्तान के जहन में थी। शुक्रवार को जब विराट को ये मौका मिला तो इसी अंदाज में उन्होंने गेंदबाज को जवाब दिया। कैरेबियन प्रीमियर लीग में विलियम्स ने कई बल्लेबाजों को आउट करने के बाद इसी अंदाज में जश्न मनाया था। दरअसल, मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने ऐसा एक्शन करते दिखे थे जैसे वे जेब में से नोटबुक निकालकर उसमें से विलियम्स का नाम काट रहे हैं। उन्होंने इसे दो-तीन बार दोहराया।