शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच, उनसे जुड़ा एक पुराना वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच, उनसे जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी और साली शमिता के साथ कपिल के शो में पहुंचे हैं। इसी दौरान, कपिल राज कुंद्रा से उनकी कमाई के बारे में सवाल पूछते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

बता दें कि यह वीडियो 2016 का है। वीडियो में कपिल राज कुंद्रा से उनकी इनकम के बारे में सवाल पूछते हैं। कपिल वीडियो में कहते हैं- आप बिना कुछ किए इतना पैसा कैसे कमा लेते हो। हम तो आपको अक्सर पार्टी करते हुए, फिल्मी सितारों के साथ फुटबॉल मैच खेलते हुए, कभी शिल्पा को शॉपिंग कराते हुए और दूसरे कामों में ही देखते हैं। पाजी हमें भी आइडिया बताओ कि बिना कुछ किए इनता पैसा कैसे कमाते हो आप? कपिल के इस सवाल पर राज कुंद्रा, शिल्पा और शमिता शेट्टी हंसने लगते हैं।

राज कुंद्रा के इस वायरल वीडियो पर ट्रोलर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ओ तेरी! अब पता चला कैसे कमाता था ये बंदा। एक और शख्स ने कहा- खेल गया गुरु। एक शख्स ने कमेंट किया- आप इन्हें हल्के में ले रहे थे सर। एक बोला- कपिल जी, अब इनकी सीक्रेट इनकम का जरिया पता चल चुका है। 

ये है मामला : 
मुंबई पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने फरवरी, 2021 में पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक मामला दर्ज किया था। इसके बाद कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस मामले में राज कुंद्रा से पहले कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं आरोपियों के बयान और सबूत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि Hotshot नाम की एक ऐप बनाई गई थी। इस पर पोर्न फिल्मों को रिलीज किया जाता था। पुलिस का कहना है कि इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं। हालांकि, राज कुंद्रा ने इन आरोपों को नकारा है।