पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 67 साल की उम्र में 6 अगस्त को हुआ था। 7 अगस्त, 2019 को वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।

मुंबई. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटी थीं। फिर चाहे वो भारतीय नागरिक उजमा अहमद को पाकिस्तान से वापस लाना हो या फिर दूसरे देश में फंसे एक्टर करणवीर बोहरा की मदद करना हो। उजमा भारत वापसी पर फिल्म बनाने की चर्चा बॉलीवुड में जोरो से है। खबर है कि इसके लिए श्रद्धा कपूर को लीड रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। लेकिन इसमें अब भी तब्बू के नाम को लेकर संशय बना हुआ कि वो इसमें सुषमा स्वराज का रोल निभाएंगी या नहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुषमा स्वराज का रहा काफी योगदान 

उजमा के भारत वापसी में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का काफी योगदान रहा था। इसके लिए पूरे देश ने उनके काम की खूब सराहना की थी। बीते दिनों खबर थी कि उजमा की बायोपिक में तब्बू को सुषमा स्वराज के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इन बातों का खंडन किया था। इस फिल्म को फिल्ममेकर धीरज कुमार ने बनाने का फैसला लिया था। पिछले दो सालों से लेकर अब कास्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है।

67 साल की उम्र में हुआ सुषमा स्वराज का निधन 

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 67 साल की उम्र में 6 अगस्त को हुआ था। 7 अगस्त, 2019 को वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ था। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली थी।