महिलाओं के लिए बनाए गए डेटिंग ऐप बम्बल (Bumble) की को-फाउंडर और सीईओ व्हिटनी वोल्फ (Whitney Wolfe) दुनिया की सबसे युवा अरबपति महिला बन गई है।

बिजनेस डेस्क। महिलाओं के लिए बनाए गए डेटिंग ऐप बम्बल (Bumble) की को-फाउंडर और सीईओ व्हिटनी वोल्फ (Whitney Wolfe) दुनिया की सबसे युवा अरबपति महिला बन गई है। गुरुवार को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही व्हिटनी वोल्फ की नेटवर्थ बढ़ कर 150 करोड़ डॉलर (करीब 10 हजार करोड़ रुपए) हो गई है। बता दें कि व्हिटनी वोल्फ की बम्बल में 12 फीसदी हिस्सेदारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले थी टिंडर की को-फाउंडर
व्हिटनी वोल्फ अमेरिका के सबसे बड़े डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) की को-फाउंडर भी रह चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने बम्बल (Bumble) डेटिंग ऐप की शुरुआत की। व्हिटनी का कहना है कि यह अब पब्लिक कंपनी बन गई है। इस ऐप के दुनियाभर में 10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं।

भारत में भी हैं काफी यूजर्स
भारत में इस ऐप के करीब 40 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। यह ऐप धीरे-धीरे काफी पॉपुलर होता जा रहा है। इसके यूजर्स में ज्यादातर की उम्र 35 साल से कम है। पूरी दुनिया में इस कपंनी में 4 हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा हैं ब्रांड एम्बेसडर
बम्बल ऐप अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स इसकी ब्रांड एम्बेसडर हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में इस ऐप का इंडियन वर्जन पेश किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बम्बल में निवेश भी किया है और इसकी एडवाइजर भी हैं।