सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लगभग 75,000 कर्मचारी अब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुन चुके हैं।
नयी दिल्ली. सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लगभग 75,000 कर्मचारी अब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुन चुके हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कंपनी की वीआरएस योजना को चुनने के लिए करीब एक लाख कर्मचारी योग्य हैं। जबकि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब डेढ़ लाख है। कंपनी ने आंतरिक तौर पर लक्ष्य रखा है कि करीब 77,000 कर्मचारी इस विकल्प का चुनाव करेंगे।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
