बैंक ऑफ बड़ौदा ने  MCLR में 0.15 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज के लिए की गई है। इससे ग्राहकों के लिए कर्ज सस्ता होगा


बिजनेस डेस्क: बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR में 0.15 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज के लिए की गई है। इससे ग्राहकों के लिए कर्ज सस्ता होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है, ‘‘बैंक ने MCLR आधारित ब्याज दर में कमी की है। नई दरें 12 अप्रैल 2020 से प्रभावी होंगी।’’

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कटौती के बाद बैंक में एक साल की अवधि वाले कर्ज के लिए MCLR 8 फीसदी होगा, जो अभी 8.15 फीसदी है। यह कर्ज वाहन, खुदरा और आवास ऋण एक साल वाली MCLR पर ही बेस्ड होता है। एक दिन से छह महीने अवधि के कर्ज पर MCLR घटाकर 7.40-7.85 फीसदी कर दिया गया है।

इन बैंकों ने भी घटाया है MCLR

बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा से पहले SBI, HDFC बैंक और केनरा बैंक भी अपनी MCLR में कटौती कर चुके हैं। SBI ने विभिन्न अवधि के कर्ज के लिए MCLR में 0.35 फीसदी की कटौती की है, जो 10 अप्रैल से लागू होगी। HDFC बैंक ने MCLR में 0.20 फीसदी की कटौती की है जो 7 अप्रैल 2020 से लागू हो गई हैं। केनरा बैंक ने खुद में विलय हुए सिंडिकेट बैंक के लिए सभी अवधि के कर्ज पर MCLR में 0.35 फीसदी तक की कटौती की है, जिसकी नई दरें 7 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं।