MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें

ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें

Fake Insurance Call Scam Alert: अगर आपको भी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर कॉल आ रही है, तो सावधान हो जाएं। नोएडा में हाल ही में पकड़े गए फर्जी इंश्योरेंस कॉल सेंटर से पता चला है कि कैसे ठग पॉलिसी होल्डर्स को फंसा रहें और उनके पैसे उड़ा रहे हैं।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 08 2026, 01:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

इंश्योरेंस कस्टमर से ठगी कैसे हो रही है?

ठग कॉल करके ठग खुद को इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताते हैं, बातें इतनी प्रोफेशनल होती हैं कि सामने वाला शक भी नहीं करता और कुछ ही मिनटों में पैसा ट्रांसफर कर देता है। दरअसल, इंश्योरेंस से जुड़ी ठगी दो चीजों पर चलती है अधूरी जानकारी और जल्दी का दबाव। फर्जी कॉल करने वालों के पास कई बार पॉलिसी नंबर, एक्सपायरी डेट या बोनस जैसी बेसिक डिटेल्स होती हैं। यही सुनकर सामने वाला सोचता है कि कॉल असली है। फिर कॉलर अचानक कहता है, 'आज ही रिन्यू नहीं किया तो बोनस खत्म हो जाएगा' या 'पॉलिसी लैप्स हो चुकी है, तुरंत पेमेंट करें।' जल्दबाज़ी में लोग वेरिफिकेशन करना भूल जाते हैं।

25
Image Credit : Gemini

फर्जी पॉलिसी के चक्कर में कौन ज्यादा फंस रहा है?

ज्यादातर मामलों में निशाना होते हैं सीनियर सिटीजन या वे लोग जिनकी पॉलिसी काफी पुरानी या लैप्स हो चुकी होती है। ऐसे लोग बोनस, मैच्योरिटी या आसान रिन्यूअल की बात सुनकर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। ठग इसी भरोसे का फायदा उठाते हैं।

Related Articles

Related image1
Refund Scam: 24 Rs. रिफंड के चक्कर में महिला ने गंवाया 87000 Rs-जानें कैसे हुआ यह फ्रॉड
Related image2
ALERT! 2026 में आपका एक-एक पैसा चुरा सकते हैं 5 साइबर स्कैम, जानिए कैसे बचें
35
Image Credit : Getty

कॉल असली है या फर्जी, कैसे पहचानें?

कोई भी असली इंश्योरेंस कंपनी बोनस या पैसा रिलीज करने के लिए पहले पेमेंट नहीं मांगती। अगर कॉलर बार-बार कहे कि अभी पैसा भेजिए नहीं तो नुकसान हो जाएगा, तो ये बड़ा रेड फ्लैग है। इसके अलावा, अगर आपको किसी पर्सनल बैंक अकाउंट या अनजान यूपीआई पर पैसे भेजने को कहा जाए, या कॉल किसी अजनबी नंबर से आए, तो समझ जाइए कॉल फर्जी हो सकती है।

45
Image Credit : Getty

असली कॉल की पहचान कहां करें?

किसी भी कॉल पर भरोसा करने से पहले इंश्योरेंस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करें। आप चाहें तो कंपनी की मोबाइल ऐप या नजदीकी ब्रांच में जाकर भी कन्फर्म कर सकते हैं। असल कंपनियां आमतौर पर मेल, मैसेज या रजिस्टर्ड चैनल से जानकारी देती हैं, न कि डराने वाली कॉल से।

55
Image Credit : Getty

शक हो तो क्या करें?

अगर कॉल संदिग्ध लगे, तो बिना बहस किए फोन काट दें। उस नंबर को अपनी इंश्योरेंस कंपनी और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें। सबसे जरूरी बात, कितना भी प्रोफेशनल क्यों न लगे, OTP, कार्ड डिटेल्स या बैंक जानकारी कभी शेयर न करें।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
Related Stories
Recommended image1
Refund Scam: 24 Rs. रिफंड के चक्कर में महिला ने गंवाया 87000 Rs-जानें कैसे हुआ यह फ्रॉड
Recommended image2
ALERT! 2026 में आपका एक-एक पैसा चुरा सकते हैं 5 साइबर स्कैम, जानिए कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved