नवंबर शुरू होने जा रहा है, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अगले महीने बैंक (Bank) में कब-कब छुट्टी रहेगी, ताकि उसे कोई परेशानी न हो। बता दें कि अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
Bank Holidays in November: अक्टूबर के महीने में बैकों में सबसे ज्यादा छुट्टियां रहीं। पूरे महीने में करीब 21 दिन बैंक बंद रहे। हालांकि, अब नवंबर शुरू होने जा रहा है, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अगले महीने बैंक (Bank) में कब-कब छुट्टी रहेगी, ताकि उसे कोई परेशानी न हो। बता दें कि अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको कोई असुविधा न हो। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर में बैंकों की छुट्टियों को लेकर हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी की है।
बीते महीनों की तुलना में नवंबर में बेहद कम छुट्टियां :
बीते महीनों की तुलना करें तो नवंबर में सबसे कम बैंक छुट्टियां हैं। 30 दिन के महीने में दूसरे-चौथे शनिवार और 4 रविवार को मिलाकर कुल 9 दिन ही बैंकों की छुट्टी रहेगी। RBI द्वारा नवंबर के लिए जारी की गई बैंक हॉलिडे (November Bank Holiday) लिस्ट के मुताबिक, नवंबर में 1, 8, और 11 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं 6, 12, 13, 20, 26 और 27 नवंबर को दूसरा-चौथा शानिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
राज्यों के हिसाब से छुट्टियां :
बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य इवेंट पर डिपेंड करती हैं। कहने का मतलब है कि हर एक राज्य और शहरों में ये अलग-अलग हो सकती हैं। वैसे, भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन कामकाज चालू रहेगी। ऐसे में अगर आप छुट्टियों के दिन कोई काम करना चाहते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि RBI हर महीने अपनी वेबसाइट पर बैंक हॉलिडे लिस्ट अपडेट करता है। आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे चेक कर सकते हैं।
नवंबर में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक :
| तारीख | दिन | कहां-कहां छुट्टी |
| 1 नवंबर | कर्नाटक स्थापना दिवस | बेंगलुरू, इम्फाल |
| 6 नवंबर | रविवार | सभी जगहों पर |
| 8 नवंबर | गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा | आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद |
| 11 नवंबर | कनकदास जयंती/बांग्ला महोत्सव | बेंगलुरु, शिलांग |
| 12 नवंबर | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 13 नवंबर | सेंग कुत्सनेम/रविवार | सभी जगह |
| 20 नवंबर | रविवार | सभी जगह |
| 26 नवंबर | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 27 नवंबर | रविवार | सभी जगह |
ये भी देखें :
