फिच सॉल्यूशंस ने बुधवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के दौरान प्रमुख ब्याज दरों में 1.75 प्रतिशत की कटौती कर सकता है

नई दिल्ली: फिच सॉल्यूशंस ने बुधवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के दौरान प्रमुख ब्याज दरों में 1.75 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। इससे पहले उसका अनुमान था कि ये कटौती 0.40 प्रतिशत की होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिच ने कोरोना वायरस के चलते फैली महामारी के आर्थिक असर के मद्देनजर अपने अनुमानों में बदलाव किया है। उसका अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की जीडीपी वृद्धि दर 4.9 प्रतिशत रहेगी, जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 5.4 प्रतिशत तक रह सकता है।

महंगाई में कमी आने का अनुमान 

फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, “फिच सॉल्यूशंस में हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आरबीआई की प्रमुख नीतिगत दरों में 1.75 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है, जबकि पहले यह अनुमान 0.40 प्रतिशत था।”उसने महंगाई में कमी आने का अनुमान जताया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)