- Home
- Business
- Gold Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में अचानक क्यों मचा हड़कंप? रिकॉर्ड हाई से लाखों रुपये नीचे आया भाव, जानें सोने का हाल
Gold Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में अचानक क्यों मचा हड़कंप? रिकॉर्ड हाई से लाखों रुपये नीचे आया भाव, जानें सोने का हाल
Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सिर्फ चार दिनों के अंदर एक किलो चांदी का भाव 16,000 रुपये तक टूट गया है। सोने की कीमतों ने भी गोता लगाया है। आइए यहां पूरी डिटेल जानते हैं।
15

Image Credit : chatgpt
क्रैश हुए सोने और चांदी के दाम
दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी के शौकीनों को मार्केट ने बड़ी राहत दी है। बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। सिर्फ चार दिन के अंदर चांदी की कीमत बुरी तरह क्रैश हो गई है। घरेलू मार्केट के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी इन कीमती धातुओं के रेट भारी दबाव में टूट गए हैं। त्योहारों पर शॉपिंग करने वाले आम लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
Image Credit : Asianet News
4 दिन में 16,000 रुपये टूटी चांदी
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा ने घरेलू मार्केट में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दिखाई है। 16 अक्टूबर को एक किलो चांदी का रेट 2,10,918 रुपये था, जो शुक्रवार तक गिरकर 1,94,415 रुपये पर आ गया। सिर्फ चार दिन में एक किलो चांदी 16,503 रुपये सस्ती हो गई है। लंबे समय बाद चांदी का भाव 2 लाख रुपये के नीचे आया है। वहीं, MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 2,11,187 रुपये से गिरकर 1,96,100 रुपये पर आ गया। MCX पर भी चांदी ने चार दिन में 15,087 रुपये की गिरावट दर्ज की है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में चांदी ने 4,20,048 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया था, जिससे अब यह 2,23,948 रुपये नीचे आ चुकी है।
35
Image Credit : Getty
सोने की कीमतों पर भी भारी दबाव
चांदी की राह पर चलते हुए सोने की कीमतों ने भी गोता लगाया है। MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम सोने का भाव 5,768 रुपये टूटकर 1,47,918 रुपये से 1,42,150 रुपये पर आ गया है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट 4,796 रुपये गिरकर 1,46,426 रुपये से 1,41,630 रुपये हो गया है। 10 ग्राम सोने के अलग-अलग क्वालिटी के रेट इस तरह हैं: 24 कैरेट सोना 1,41,630 रुपये, 22 कैरेट 1,38,230 रुपये, 20 कैरेट 1,26,050 रुपये, 18 कैरेट 1,14,720 रुपये और 14 कैरेट सोना 91,350 रुपये पर है।
45
Image Credit : Getty
इंटरनेशनल मार्केट में क्यों गिर रहे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, मिडिल ईस्ट के तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लंबे समय तक ब्याज दरें ज्यादा रखने के संकेतों ने सोने-चांदी को नीचे गिराया है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3,989.10 डॉलर के निचले स्तर पर फिसल गया और बाद में 4,026 डॉलर पर रिकवर हुआ। वहीं, इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में चांदी एक समय 53.8 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम लो पर आ गई थी। कोटक नियो की प्रतिनिधि कायनात चैनवाला ने बताया कि इंडस्ट्रियल इस्तेमाल ज्यादा होने के कारण चांदी पर मार्केट के हालात का असर ज्यादा पड़ता है। अगर स्पॉट मार्केट में चांदी 50 डॉलर के नीचे जाती है, तो हमारे मार्केट में एक किलो चांदी 1.90 लाख रुपये के नीचे जा सकती है।
55
Image Credit : Getty
गहने खरीदने वाले इन बातों का रखें ध्यान
आप त्योहारों या शादियों के लिए ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ जरूरी बातें जरूर याद रखें। ऊपर बताए गए IBJA के रेट सिर्फ प्योर मेटल के हैं। आप जब गहने खरीदते हैं, तो राज्य और शहर के हिसाब से जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से लगते हैं। इससे गहनों की फाइनल कीमत बढ़ जाती है। नोट: सोने, चांदी या ईटीएफ में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से जरूर बात करें। हमने यह जानकारी सिर्फ आपकी जागरूकता के लिए दी है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।
Latest Videos