MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Dubai में Gold सस्ता! मिडिल ईस्ट जंग से क्या इंडिया में भी गिर सकते हैं सोने के दाम?

Dubai में Gold सस्ता! मिडिल ईस्ट जंग से क्या इंडिया में भी गिर सकते हैं सोने के दाम?

Gold Price Update: सोने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। दुबई में गोल्ड रिकॉर्ड डिस्काउंट पर मिल रहा है। मिडिल ईस्ट जंग ने सोने की सप्लाई प्रभावित की है, जिससे ग्लोबल मार्केट में कीमतों में अस्थिरता आई है। ऐसे में सवाल है,क्या असर इंडिया में भी पड़ेगा?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 06 2026, 07:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

दुबई में गोल्ड क्यों सस्ता हुआ?

दुबई एशिया के लिए एक प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग हब है। वहां जंग के चलते सप्लाई चेन बाधित हो गई है। ईरान और अमेरिका-इज़राइल जंग के कारण दुबई का एयरस्पेस आंशिक रूप से बंद है। कई खरीदार नए ऑर्डर देने से पीछे हट गए, क्योंकि शिपिंग और इंश्योरेंस लागत बहुत ज्यादा हो गई है। ट्रेंडर्स अब गैर-जरूरी स्टोरेज और फंडिंग खर्च से बचने के लिए गोल्ड पर 30 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। इससे दुबई में सोने की कीमतों में अस्थायी गिरावट देखी जा रही है, जो निवेशकों और गोल्ड शौकीनों के लिए आकर्षक अवसर हो सकता है।

25
Image Credit : Gemini

इंडिया में गोल्ड पर असर

भारत, दुबई से गोल्ड आयात करता है, फिलहाल इस डिस्काउंट का सीधा फायदा नहीं देख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स के अनुसार, जनवरी में भारी आयात के चलते भारत में गोल्ड स्टॉक पर्याप्त है। कुछ शिपमेंट्स फंसी हुई हैं, लेकिन भारत में मांग अभी अपेक्षाकृत कम है। MMTC-PAMP जैसे रिफाइनर अब मिडिल-ईस्ट से मिलने वाले गोल्ड डोर में देरी का सामना कर रहे हैं, और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट 60-70% बढ़ गई है।

Related Articles

Related image1
पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाए तो क्या करें? ये 7 ट्रिक्स तुरंत कम कर सकती हैं आपका फ्यूल खर्च
Related image2
Cooking Oil Price Hike: जंग की आग में उबला खाने का तेल, हफ्ते भर में 10 रुपए तक महंगा हो गया ऑयल
35
Image Credit : Gemini

सोने की कीमत को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट्स के मुताबकि, 'अभी भारत में गोल्ड स्टॉक्स काफी हैं, लेकिन अगर ये स्थिति महीनों तक बनी रही, तो इंडिया में गोल्ड की उपलब्धता पर असर पड़ेगा, जिसकी वजह से कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।'

45
Image Credit : Gemini

क्या गोल्ड खरीदने का यह सही समय है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप लंबे समय के निवेशक हैं, तो फिलहाल इंडिया में गोल्ड खरीदना अभी भी सुरक्षित विकल्प है। अगर दुबई में डिस्काउंट और लंबी सप्लाई बाधाएं बनी रहती हैं, तो आने वाले महीनों में इंडिया में कीमतें स्थिर या ऊपर जा सकती हैं। वहीं शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को दुबई की कीमतों पर नजर रखना चाहिए। मिडिल ईस्ट की स्थिति और डॉलर के प्रेशर से गोल्ड की कीमतें अस्थिर हो सकती हैं।

55
Image Credit : Meta AI

भारत में सोने की कीमत कितनी है?

आज शुक्रवार को सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ। IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,170 रुपए कम होकर 1,59,400 रुपए के करीब आ गया है, जो गुरुवार को 1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई कोई भी जानकारी निवेश सलाह के रूप में नहीं मानी जानी चाहिए। कीमतें बाजार की कंडीशन और समय के साथ बदल सकती हैं। गोल्ड या किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
इज़राइल (Israel)
विश्व समाचार
सोने का भाव
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Women’s Day Special: घर से शुरू करें अपना मिनी बिजनेस, कमाएं ₹30,000+ महीना
Recommended image2
Jio IPO में देरी! क्या मुकेश अंबानी का प्लान डिले होगा? जानें लेटेस्ट अपडेट
Recommended image3
UAE में फंसे भारतीयों की टेंशन खत्म! 7-8 मार्च को SpiceJet की स्पेशल फ्लाइट्स, देखिए फुल शेड्यूल
Recommended image4
Faceless YouTube Channel: चेहरा दिखाए बिना लोग कमा रहे हजारों-लाखों! जानिए कैसे
Recommended image5
सैलरी कम है? लाइफस्टाइल हाई रखने के लिए ये 5 इनकम हैक्स अपनाएं
Related Stories
Recommended image1
पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाए तो क्या करें? ये 7 ट्रिक्स तुरंत कम कर सकती हैं आपका फ्यूल खर्च
Recommended image2
Cooking Oil Price Hike: जंग की आग में उबला खाने का तेल, हफ्ते भर में 10 रुपए तक महंगा हो गया ऑयल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved