Gold Silver Price, 16 Feb 2022: दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Today) मंगलवार को 110 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की तेजी के साथ 50,620 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना सोमवार से 100 रुपये की गिरावट के साथ 46,400 रुपये पर बिक रहा है। 

Gold Silver Price, 16 Feb 2022: मंगलवार को देश के रिटेल बाजार में सोना के दाम में तेजी देखने को मिली है। दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Today) मंगलवार को 110 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की तेजी के साथ 50,620 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना सोमवार से 100 रुपये की गिरावट के साथ 46,400 रुपये पर बिक रहा है। एक किलो चांदी बुधवार को 800 रुपये की गिरावट के साथ 63,000 रुपये पर बिक रही है। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहरों में कितने हुए दाम
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 50,620 रुपये पर बिक रहा है. इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,400 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 51,230 रुपये पर बिक रहा है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,960 रुपये है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 68,200 रुपये है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कीमत 63,000 रुपये है।

इंटनेशनल मार्केट में सोना तीन महीने की हाई से नीचे
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली गिरावट आई, क्योंकि यूक्रेन के पास कुछ रूसी सैनिक अपने ठिकानों पर लौट रहे थे, सुरक्षित-संपत्ति की मांग में कमी आई, जबकि तेल की कीमतें 3% से अधिक गिर गईं, क्योंकि वे सात साल के उच्च स्तर से पीछे हट गए। आज कॉमेक्‍स पर सोना 1854 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्‍ड स्‍पॉट 1853 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो 23.41 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्‍वर स्‍पॉट 23.36 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रही है।